वज्रपात से महिला की मौत
By Edited By: Published: Fri, 16 Aug 2013 10:14 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2013 10:14 PM (IST)
निप्र, अमरपुर (बांका) : थाना के पश्चिम बेंगा बहियार में गुरुवार को वज्रपात से एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई। जानकारी के अनुसार सुखदेव यादव की 38 वर्षीय पत्नी ईनो देवी बहियार में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान हल्की बारिश के बीच वज्रपात की जद में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें