Move to Jagran APP

शंभूगंज को मिले अनुमंडल का दर्जा

By Edited By: Published: Fri, 19 Jul 2013 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2013 09:07 PM (IST)
शंभूगंज को मिले अनुमंडल का दर्जा

प्रतिनिधि, शंभूगंज (बांका) : जदयू के अमरपुर विधायक जर्नादन मांझी द्वारा अमरपुर को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की पहल पर प्रखंड के कई दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजद के प्रखंड अध्यक्ष मु. रहमान, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव राम, कांग्रेस नेता रामस्वरूप पटेल, जनजागरण समिति के रामजी यादव आदि का कहना है कि वर्ष 2000 में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शंभूगंज प्रखंड को अनुमंडल बनाने की घोषणा की थी। किंतु शंभूगंज को छोड़कर अमरपुर को अनुमंडल का दर्जा देना सरकार द्वारा शंभूगंज के लोगों के साथ अन्याय है। नेताओं ने कहा कि अगर शंभूगंज को अनुमंडल का दर्जा दिया जाय तो बेलहर, फुल्लीडुमर व अमरपुर के लोगों के लिए भी समान दूरी होगी। उसमें भी बेलहर को अगर अनुमंडल पुलिस थाना बनाती है तो शंभूगंज अनुमंडल रहने पर और आसान होगा। पूर्व प्रमुख सुनैना देवी, पूर्व मुखिया कमल किशोर सिंह, प्रमुख नीतू सिंह आदि का कहना है कि शंभूगंज को ही अनुमंडल का दर्जा मिलना चाहिए। इससे इस पिछड़े क्षेत्र का विकास होगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत, किसान भाजपा सेल जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार पांडेय, भाजपा नेता विनय मोदी, पिंटू सिंह आदि का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न तो अमरपुर को और न ही शंभूगंज को ही अनुमंडल का दर्जा देंगे। वे केवल लोगों का ध्यान भटकाना चाह रहे हैं। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर गांधी, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्माप्रकाश सिंह, जदयू नेता राजीव रंजन ने बताया कि सरकार अनुमंडल बनाने के सभी मापदंडों की जांच कर सही निर्णय लेगी।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.