संवेदनहीन हो गई है राज्य सरकार : भाजपा
जागरण प्रतिनिधि, बांका : छपरा में मध्याह्न भोजन खाने से 22 बच्चे की मौत पर भाजपा कार्यलय में गुरुवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जुलूस निकाला। जुलूस भाजपा कार्यालय से निकलकर गांधी चौंक तक पहुंचा। इस दौरान पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि बिहार सरकार असंवेदनशील हो गई है। राज्य में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। मध्याह्न भोजन खाने से एक साथ 22 बच्चों की मौत सरकार की नाकामी का दर्शा रही है। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि घटना के बाद मुख्यमंत्री न ही स्थल पर पहुंचे न ही परिजनों से मिले। इधर शिक्षा मंत्री सिर्फ बयानबाजी में उलझे हुए हैं। सरकार को जवाबदेही लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। घटना ने सरकार की पोल खोल दी है। मोमबत्ती जुलूस में महामंत्री जयशंकर चौधरी, अजय कुमार दास, रामानंद चौधरी, अमर कुमार मिश्रा, विकास सिंह, केदार सिंह, मुकेश सिंह, दिगम्बर यादव, बमशंकर साह, राजीव लोचन मिश्रा, योगेंद्र मंडल, मनोज मिश्रा, सत्यनारायण पंजीयारा, राजेश कुमार सिंह, संजय झा, विकास मंडल, रविरंजन तोमर, अभिनव पुनीत, कुंदन सिंह, विष्णु चक्रवर्ती, सुनील चटर्जी, सुशांत सागर, उगेंद्र मंडल, राजन, मोनू, बीरेंद्र, संतोष कुमार, मोहन मंडल, राजीव कुमार, संजीव सुमन, पिन्टू, नीरज गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर