दबंगों ने रोक रखा है पानी, बंजर हो रहे खेत
जागरण प्रतिनिधि, बांका : जनता दरबार में गुरुवार को 119 लोगों ने फरियाद सुनाई। जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में जन शिकायत निवारण पदाधिकारी मु.कैसर ने लोगों की समस्याओं को सुना। मौके पर ही उन्होंने पांच मामलों का निष्पादन कर दिया। जनता दरबार में चांदन प्रखंड अन्तर्गत सिलजोरी के सुभाष चंद्र दूबे ने कहा कि दंबगों ने छिटका बंद कर सैकड़ों एकड़ जमीन में हो रही सिंचाई कार्य को बाधित कर दिया है। फलाफल खेत बंजर में तब्दील हो रहा है। श्री दूबे ने आवेदन में कहा है कि पानी निकाली के लिए नाला ठीक करने को लेकर मुख्यमंत्री जनता दरबार से लेकर जिले के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अवैध रूप से नाला पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं चांदन प्रखंड अन्तर्गत गौरीपुर पंचायत स्थित बभनदेवा गांव के सहदेव चौधरी ने भाई पर जाली नाम पर नौकरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने आवेदन में कहा है कि उनके मंझले भाई का नाम कांग्रेस चौधरी है लेकिन वह जाली तरीके से उनके नाम सहदेव चौधरी को अपना नाम बता कर नौकरी कर रहा है। जनता दरबार में इंदिरा आवास, बीपीएल सूची में शामिल करने व वृद्धा पेंशन की मांग की। इसके अलावा विकास योजनाओं में भी अनियमितता की शिकायत को लेकिन लोग पहुंचे थे।
जनता दरबार में आए मामले
-: अमरपुर प्रखंड अन्तर्गत गोपालपुर के अनिरूद्ध पासवान ने गांव के ही दबंग पर लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप
-: चांदन प्रखंड अन्तर्गत सिलजोरी की भिखनी देवी व घुरनी देवी ने मांगी इंदिरा आवास व सिंचाई कूप
-: दुर्गा, लक्ष्मी, मनुषा एवं सरस्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कृषि विभाग पर मूंग, उड़द व मकई का बीज नहीं देने का आरोप लगाया
-: चांदन प्रखंड की रीता देवी ने मांगी आकस्मिक मृत्यु के तहत मिलने वाली सहायता राशि
-: सुभाष चंद्र दूबे, निवास चंद्र दूबे, विनोद कोड़ा, लक्ष्मण यादव आदि ने प्रखंड कार्यालय में लगान रशीद में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए घटाने की मांग की
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर