पटना में बिखरी बांका सिल्क की चमक
बांका: बांका में तैयार सिल्क वस्त्रों की नफासत पहली बार राजधानी पटना में भी सिर चढ़कर बोला। पटना में 26 से 30 जून तक चली इस प्रदर्शनी में लाखों का कारोबार हुआ। कपड़ों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ लगातार डटी रही।
पटना के होटल ओरेंज इन में जिला प्रशासन व यूवी ग्रुप के सौजन्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने किया था। प्रदर्शनी में बुनकरों की हौसला अफजाई के लिए डीएम दीपक आनंद भी शरीक हुए थे। इसके अलावा बांका के ही वासी सह महावीर कैंसर संस्थान के निदेशक पद्यश्री डॉ. जितेन्द्र सिंह व टीबी एशोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र नारायण विद्यार्थी ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की। यूवी ग्रुप के निदेशक उद्यन सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी हर मायने में महत्वपूर्ण रही। इसके जरिये पहली बार बांका की कारीगरी को अलग पहचान मिली। मु. ताजउद्दीन की अगुवाई में बुनकरों द्वारा तैयार हर परिधान को लोगों ने काफी पसंद किया। फैशन डिजाइनर सानिध्य विद्यार्थी की भी इसमें अहम भूमिका रही।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर