रैली को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोकी
By Edited By: Published: Tue, 14 May 2013 12:29 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2013 12:29 AM (IST)
निप्र, कटोरिया, बाका: पटना में 15 मई को राजद द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली को लेकर सफल बनाने के लिए कार्यकत्र्ता ने पूरी ताकत लगा दी है। सोमवार को स्वीटी सीमा हेम्ब्रम के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के सैंकड़ों राजद कार्यकत्र्ता ने ढोल नगाड़े के साथ रैली में भाग लेने के लिए बांका राजद कार्यालय प्रस्थान किया। बांका से मंगलवार को महा रैली के लिए सभी कार्यकर्ता रवाना होंगे। स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने बताया कि वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लाखों की संख्या में लोग रैली में भाग लेंगे। इस मौके पर देवासी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक यादव, मो. मीर अख्तर, भुदेव यादव सहित सैंकड़ों राजद कार्यकत्र्ता शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें