इंतजार खत्म, आज जमेगी ठहाकों की महफिल
हमारे प्रतिनिधि, बांका : चलिए इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। सोमवार की संध्या शहर के आरएमके मैदान में यकीनन ठहाकों की ऐसी बारिश होगी, जो शायद लोगों के जेहन में लंबे समय तक कैद रहेगा। यह अस्वभाविक भी नहीं है। क्योंकि इस महफिल में देश के वैसे आठ नामचीन नायकों की टोली होगी, जिसे देख कर ही लोग मुस्करा देते हैं। बात दैनिक जागरण के सौजन्य से आरएमके स्कूल मैदान पर 13 मई को आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन की है। कवि सम्मेलन में डॉ.अशोक चक्रधर, जौहर कानपुरी, रामेन्द्र त्रिपाठी, सुरेश अवस्थी, सत्यनारायण सत्तन, डॉ. सुनिल जोगी, डॉ. सुमन दूबे और डॉ. धमचक मुल्तानी जैसे कवि लोगों के सामने होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक आनंद करेंगे। सम्मानित व विशिष्ट अतिथि के रुप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भरत तिवारी, सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी कुमार सामी, सिविल सर्जन एनके विद्यार्थी, अपर समाहर्ता जयप्रकाश मंडल, विधान परिषद सदस्य मनोज यादव, विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम, जनार्दन मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता कुमारी, जिप उपाध्यक्ष नीलम सिंह, पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री जनार्दन यादव, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, दि सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय कुमार, पूर्व जिप अध्यक्ष मनोज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू देवी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डीआरडीए निदेशक रघुनंदन झा, एसडीओ शिव कुमार पंडित, डीसीएलआर संजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता ज्ञानेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ललित कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार, डीएसपी बी के दास, सहित जिला व पुलिस प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राजनीतिक दलों में राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक नरेश दास, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, लोजपा की जिलाध्यक्ष बेबी यादव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक इन्टरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल, बांका हैं। सह प्रायोजक के रुप में जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता कुमारी, न्यू हालैंड एग्रीचर के अधिकृत बिक्रेता कुमार एग्रीकल्चर्स एंड इक्विपमेंटस बांका, होटल कृष्णा इन्टरनेशनल बांका एवं श्रीकृष्णा मनोरमा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दाढ़ी पकरिया, शंभुगंज बने हैं। शाम साढ़े छह बजे से इस कार्यक्रम का आगाज होगा, जो देर रात दर्शकों को गुदगुदाता रहेगा। करीब तीन हजार श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। पास के आधार पर इसमें इंट्री होगी। विशेषकर इच्छुक महिलाएं दैनिक जागरण बांका कार्यालय से सोमवार को पास प्राप्त कर सकती हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर