महिला व बच्चे की हत्या की आशंका, प्राथमिकी दर्ज
निज प्रतिनिधि, कटोरिया, बांका: सूईया ओपी के भेलवा पुजार गांव में एक महिला व तीन वर्षीय उसके पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। इस संबंध में गायब महिला की मां सह कटोरिया थाना क्षेत्र के दुल्लीसार गांव की तीलिया देवी ने सूईया ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गायब महिला का पति व भैंसुर को आरोपित किया गया है। गायब महिला शकुंती देवी व उसका तीन वर्षीय पुत्र की हत्या की आशंका से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शकुंती की शादी पांच वर्ष पूर्व भेलवा पुजार टोला गांव के विष्णु पुजार के पुत्र जंगली पुजार के साथ हुआ था। उसे एक तीन वर्ष का लड़का है। फिलहाल व गर्भवती थी। गायब महिला की मां ने बताया कि सात मई को दामाद जंगली पुजार अपने भाई बोंगा पुजार के साथ दुल्लीसार पहुंचा था। उसने बताया कि शकुंती ने खुद जहर खाते हुए बच्चे को भी जहर खिला दी। इससे दोनों की मौत हो गई है। इस सूचना पर जब वे लोग भेलवा पहुंचे तो वहां घर में ताला लटका हुआ था। मायके वालों को आश्ाका है कि दामाद एवं उसके बड़े भाई ने मां-बेटे की हत्या कर शव गायब कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर