पार्टी हित में करती रहूंगी कार्य : बेबी
जागरण प्रतिनिधि, बांका : लोजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बेबी यादव का अभिनंदन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लालकोठी में किया। अभिनंदन समारोह में लोजपा व दलित सेना के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद पर इनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को बधाई दी है। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के हित के लिए कार्य करती रहूंगी। जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें यह पद सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भेद भाव भुलाकर पार्टी हित में कार्य करने की सलाह दी। कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों को जोड़े। पार्टी मजबूत होती तो कार्यकर्ता भी सशक्त होंगे। बूथ से लेकर जिला स्तर पर संगठन को धारदार बनाना होगा ताकि आने वाला समय लोजपा का हो। दलित सेना अध्यक्ष विजय पासवान ने कहा कि नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। अभिनंदन समारोह को प्रवक्ता विपिन सिंह, बलभद्र यादव, कौशल सिंह, सुधीर सिंह दांगी, गौरी शंकर यादव, मु.इजहार, राजकुमार दास, दिवाकर झा, मु.शाहनवाज, मु.करीम, हीरा देवी, रेहना, रवीना, आशा देवी, विक्रम यादव, दीपनारायण राय, प्रकाश पासवान, महेश राउत, विष्णुदेव चंद्रवंशी, लालमोहन यादव, बबीता देवी, उषा देवी, अनुपलाल पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर