Move to Jagran APP

जिप अध्यक्ष चुनाव को बढ़ी सरगर्मी

औरंगाबाद। जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव शुक्रवार क

By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 07:48 PM (IST)
जिप अध्यक्ष चुनाव को बढ़ी सरगर्मी

औरंगाबाद। जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव शुक्रवार को होनी है परंतु दावेदार सदस्यों को अपने पक्ष में करने में लगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए जिला परिषद क्षेत्र संख्या-8 से जीती नीतू सिंह सशक्त दावेदार मानी जा रही हैं। नीतू को चुनौती देने के लिए क्षेत्र संख्या-14 से दूसरी बार चुनाव जीती शीला सिंह मैदान में हैं। वैसे समीकरण नीतू के पक्ष में बताया जा रहा है। चुनाव के बाद दावेदारी प्रस्तुत करने वाले कृष्णा सिंह की पत्नी गीता देवी मैदान से हट गई हैं। 28 सदस्यीय जिला परिषद में अध्यक्ष का पद किसे मिलेगा यह कल पता चलेगा। वैसे क्षेत्र संख्या-5 से पहली बार चुनाव जीती कुमारी अनुपम सिन्हा ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है, सेवा भावना से राजनीति में आई हूं। उपाध्यक्ष पद के दो दावेदार अब तक सामने आए हैं। नीतू सिंह के पक्ष से महिपत राम एवं शीला सिंह के पक्ष के रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय उम्मीदवार हैं। सदस्यों के घर पहुंच सभी वोट मांग रहे हैं परंतु अधिकांश सदस्य सीन से गायब हो गए हैं। चर्चा है कि मतदान के दिन ही सदस्य औरंगाबाद पहुंचेंगे। अध्यक्ष का ताज किसे मिलेगा और कौन उदास होगा यह चुनाव के बाद पता चल सकेगा। वैसे नीतू सिंह चुनाव जीती तो औरंगाबाद के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.