3 से 18 मार्च तक गजना में नवाह यज्ञ
जना धाम न्यास समिति की बैठक अध्यक्ष अवध बिहारी दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)
औरंगाबाद। गजना धाम न्यास समिति की बैठक अध्यक्ष अवध बिहारी दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हो गया। चर्चा के बाद आयोजित हुई। 3 से 18 मार्च तक नवाह यज्ञ एवं राम विवाह कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 3 से 12 मार्च तक नवाह यज्ञ में बगैर रुके राम नाम का कीर्तन होगा। 14 से 18 मार्च तक राम विवाह का आयोजन किया जाएगा। 14 को राम-सीता का तिलक, 15 को हल्दी, 16 को बरात भ्रमण, 17 को विवाह एवं 18 को कलेवा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बिहार एवं झारखंड के श्रद्धालु भाग लेंगे। बैठक में कर्मदेव राम, मिथिलेश ¨सह, अरूण मेहता, पंकज ¨सह, विनोद ठाकुर उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें