दो माह से गायब महिला, बिक्रमगंज से बरामद
कुटुंबा थाना के संडा गांव से दो माह पहले गायब हुई महिला को पुलिस ने रोहतास ब्रिक्रमगंज से बरामद किया है।
औरंगाबाद। कुटुंबा थाना के संडा गांव से दो माह पहले गायब हुई महिला को पुलिस ने रोहतास ब्रिक्रमगंज से बरामद किया है। बरामद महिला राजेश पाल की पत्नी है। 21 दिसंबर को घर से लापता हो गई थी। मामले में महिला के पिता झारखंड के जपला निवासी शिवकुमार पाल ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष सउद अख्तर ने बताया कि महिला किसी तरह बिक्रमगंज पहुंची और एक होटल में जाकर अपने भाई को सूचना दिया। बाद में वह पुलिस अधिकारी अरुण कुमार ¨सह के पास पहुंची। बताया जाता है कि महिला बेहोश है जिस कारण गायब होने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार उसकी शादी 2010 में हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और जान मारने की धमकी देते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच करा मामले की तहकीकात की जा रही है।