विमला को हरा खुशबू बनी प्रमुख
औरंगाबाद। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव सं
औरंगाबाद। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। एसडीओ राकेश कुमार ने निर्वाचित 29 पंचायत समिति सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, उसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। प्रमुख पद के लिए क्षेत्र संख्या-7 से निर्वाचित सदस्य खुशबू कुमारी, 20 की विमला देवी ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। प्रमुख पद के हुए मतदान में खुशबू को 17, विमला को 10 मत मिले। दो मत रद हो गया। खुशबू 7 मतों से प्रमुख बनी। उपप्रमुख पद के लिए आरती सिंह, विमला देवी, रेखा देवी ने नामांकन किया। आरती को 13, विमला को 9, रेखा को 3 मत प्राप्त हुए एवं 4 मत रद्द किए गए। उपप्रमुख के पद पर एकौना गांव के मुन्ना कुमार की पत्नी आरती सिंह ने 4 मतों से जीत दर्ज की। एसडीओ राकेश कुमार ने प्रमुख एवं उपप्रमुख को प्रमाणपत्र सौंपा एवं शपथ दिलाई। चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय पर भीड़ रही। प्रमुख एवं उपप्रमुख ने कहा कि प्रखंड का विकास एवं सदस्यों को सम्मान देना प्राथमिकता में शामिल है। गोह थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, उपहारा थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।