130 मतदान केंद्रों पर 124838 मतदाता देंगे वोट
औरंगाबाद। नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद औरंगाबाद एवं नगर पंचायत रफीगंज एवं नवीनगर में 13
औरंगाबाद। नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद औरंगाबाद एवं नगर पंचायत रफीगंज एवं नवीनगर में 130 मतदान केंद्र बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर कुल 124838 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में 67673 पुरुष एवं 57161 महिला मतदाता हैं। 21 चलंत मतदान केंद्र बनाया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार नगर परिषद के 33 वार्डों में 86 मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां प्रशासन ने 10 चलंत एवं 76 सामान्य मतदान केंद्र बनाया है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 84935 है। 45938 पुरुष एवं 38993 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत रफीगंज में 26 मतदान केंद्र बनाया गया है। 15 सामान्य एवं 11 चलंत मतदान केंद्र है। यहां 24210 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 13160 पुरुष एवं 11050 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत नवीनगर में कुल 18 मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां वोटरों की संख्या 15693 है। 8575 पुरुष एवं 7118 महिला मतदाता हैं। चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।