अपनी नाव डूबने की स्थिति में हमें बनाया सीएम : मांझी
औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में ¨हदुस्तानी आवाम र्मोचा (से.) की स
औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में ¨हदुस्तानी आवाम र्मोचा (से.) की सभा रविवार को संपन्न हुई। संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश की नाव डूबने की स्थिति में थी तब उन्होंने मुझें सीएम बनाया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद जब मैं गरीबों के लिए काम करने लगा तो वे मुझे सीएम पद से हटा दिया। मांझी ने मगही भाषा में ग्रामीणों को संबोधित किया। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ओबरा शहीद जगतपति कुमार, अंबा, देव एवं मदनपुर उमगा तक पैदल मार्च के समापन के बाद यहां वे सभा को सभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता के हित में मेरे द्वारा लिए गए 34 निर्णयों को नीतीश ने निरस्त कर दिया। शराबबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि एक भाई शराब सेवन करेगा तो सभी भाई को जेल जाना होगा यह कहा का कानून है। कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो घरेलू उपयोग की बिजली मुफ्त कर दी जाएगी। सांसद सुशील कुमार ¨सह ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ी है। कहा कि उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। डैम में फाटक लगने की सभी बाधाएं दूर कर ली गई है। पार्टी के प्रधान महासचिव डा. संतोष सुमन, सुनील चौबे, नंदलाल मांझी, दीनानाथ मांझी, राजेश पांडेय, टूटू खान, कृष्णा यादव, रामेश्वर यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश मेहता व संचालन युवा जिलाध्यक्ष मितेंद्र कुमार ने किया।