नपं ने 50 करोड़ का किया बजट प्रस्ताव पारित
औरंगाबाद। नगर पंचायत ने रविवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए विशेष बैठक बुलाकर सदन
औरंगाबाद। नगर पंचायत ने रविवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए विशेष बैठक बुलाकर सदन में 50 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित किया। मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद ने बजट भाषण दिया।
कहा कि बजट का कुल आकार 49 करोड़ 93 लाख 13 हजार 971 रुपये का है। बताया कि बजट तैयार करना तकनीकी काम है। इसके लिए उन्होंने विशेषज्ञ की मदद ली है। इसमें बताया गया है कि कितना खर्च होने का अनुमान है और कितना आय है। कहा कि हम सरकार से पैसा मांगेंगे। बस स्टैंड एक मील का पत्थर है। जिसके लिए प्रस्ताव बनाया गया। सरकार ने राशि दी और निर्माण हो रहा है। इसी तरह ड्रेनेज सिस्टम के लिए प्रस्ताव है। राशि मिलने की उम्मीद है। काम होगा। उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि नपं का आय कम है और खर्च अधिक। कहा कि विकास योजना के कई प्रस्ताव सरकार को भेज कर पैसे की मांग की जानी है। करीब 10 करोड़ का खर्च सिर्फ ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने पर होने का अनुमान है, जबकि आंतरिक संसाधन से मात्र 30 लाख का आय है। कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहारी ¨सह ने कहा कि प्रस्तावित बजट में जितना आय और खर्च का अनुमान लगाया गया है, यदि वह शत प्रतिशत सही रहा तो मात्र 29 रुपया शेष बचेगा। उन्होंने बजट प्रस्ताव को विस्तृत तरीके से मदवार सदन में बताया।
बजट प्रस्ताव पहले देने की मांग पर भिड़ंत :
नगर पंचायत में रविवार को बजट प्रस्ताव पारित होने के वक्त स्थिति नकारात्मक बन गई। पहले ही विवरण देने की मांग को ले वार्ड पार्षद रामऔतार चौधरी ने आपत्ति दर्ज की। मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद ने मांग को खारिज कर दिया। कहा कि ऐसा प्रावधान नहीं है कि सदस्यों को पहली ही बजट की प्रति दी जाए। यह गोपनीय है। प्रस्ताव रखे जाने के बाद इस पर बहस करें। संशोधन भी हो सकता है ¨कतु पहले नहीं उपलब्ध कराया जा सकता है। काफी तीखी नोंक झोंक हुई। एक समय तो काफी आपत्तिजनक और अमर्यादित स्थिति बन गई। उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि बजट सार्वजनिक करने की चीज नहीं है। सदन में अध्यक्ष प्रस्ताव को रखते हैं। आप खारिज करीए या स्वीकृत। आपत्ति है और सुझाव तो संशोधन भी हो सकते हैं।