Move to Jagran APP

2019 के चुनावी तैयारी में सक्रिय हुई भाजपा

औरंगाबाद। भाजपा के दाउदनगर मंडल कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भखरुआं में बाजार समिति

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 06:35 PM (IST)
2019 के चुनावी तैयारी में सक्रिय हुई भाजपा
2019 के चुनावी तैयारी में सक्रिय हुई भाजपा

औरंगाबाद। भाजपा के दाउदनगर मंडल कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भखरुआं में बाजार समिति के पास किया गया। पूर्व विधायक सत्यनारायण ¨सह एवं प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने उद्घाटन किया। इसके बाद बैठक की गई। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने अध्यक्षता की।

loksabha election banner

पार्टी के वरिष्ट नेता व पूर्व नपं अध्यक्ष यमुना प्रसाद के साथ अश्विनी तिवारी, सुरेंद्र यादव ने साथ दिया। बैठक में पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश को पार्टी के तमाम कार्यकत्र्ता को बताया गया। पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तैयार रहने की बात कही गई। बैठक में सरजू ¨सह, सुबोध शर्मा, सुभाष यादव, शिव प्रसाद कुशवाहा, विवेकानंद मिश्र, सुनील दुबे, उपप्रमुख नंद शर्मा, अनुज दुबे, लाला यादव, आर्य अमर केशरी, चंदन कसेरा, कृष्ण यादव, धीरज पाठक, सद्दाम वर्मा, रवींद्र शर्मा, हिमांषु तिवारी, जय गो¨बद प्रसाद, ब्रजेश पाठक, विकास ¨सह उपस्थित रहे। बैठक की बातों से साफ लगा कि पार्टी अभी से ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कई कार्यक्रम करने के लिए कार्यकर्ताओं को बताया गया। कहा गया कि बूथ को सशक्त बनाना है। जब बूथ मजबूत होगा तो चुनाव जीतना आसान होगा। कहा गया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। हर साल हर बूथ स्तर पर छह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को आजीवन सदस्य बनने और बनाने पर जोर दिया गया। सुरेंद्र यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इससे पहले कहा कि सभी कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी सहयोग करें तो संगठन को नई ऊंचाई देने में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद सह केंद्र में मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि कार्यकर्ताओं को लगता ही नहीं कि वे गठबंधन के सांसद हैं। आने वाले चुनाव में उन्हें कैसे कार्यकर्ता मदद करेंगे। अपनी समस्या किसके पास रखेंगे।

छह से 14 अप्रैल के कार्यक्रम पर जोर :

भाजपा अपनी छवि बदलने के लिए प्रयत्नशील दिखती है। रविवार को पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती तक लगातार कार्यक्रम चलेगा। गरीब दलित आबादी को बताना है कि कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया और भाजपा ने सम्मानित करने का काम किया है। उनके रास्ते पर चलने का काम पार्टी कर रही है। महात्मा गांधी को भी पार्टी से सम्मान देने की बात कही गई। यह बताने की कोशिश दिखी कि भाजपा महात्मा गांधी और अंबेडकर को कितना सम्मान दे रही है। बताया गया कि आरएसएस की सुबह की प्रार्थना सभा में दोनों का नाम लिया जाता है।

झंडा और कैलेंडर बेचेगी भाजपा :

भाजपा कार्यकर्ताओं को मुफ्त में कुछ नहीं देगी। हर बूथ के कार्यकर्ता को पांच रुपये में झंडा खरीदना होगा। इसके साथ ही दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र वाले कैलेंडर को आठ-आठ रुपये में उन्हें खरीदना होगा। हर घर में पार्टी का एक स्टीकर चिपकाया जाएगा हालांकि स्टीकर का दर नहीं बताया गया। शायद यह मुफ्त मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.