संक्षिप्त चार खबरें -
औरंगाबाद। प्रशिक्षण लेकर वापस लौटे सुनील दाउदनगर (औरंगाबाद) : डीएलएड (ओडीएल) कोर्स से संब
औरंगाबाद।
प्रशिक्षण लेकर वापस लौटे सुनील
दाउदनगर (औरंगाबाद) : डीएलएड (ओडीएल) कोर्स से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेकर डॉ. सुनील कुमार वापस लौट आए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा था। वे राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में शिक्षक हैं। जिले से चयनित होकर जाने वाले शिक्षकों में समन्वयक विनोद कुमार सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रशिक्षु रंजीत कुमार सिंह, चंचला, तबस्सुम शामिल थे।
महिलाओं का बंध्याकरण
दाउदनगर (औरंगाबाद) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 महिलाओं का बंध्याकरण सोमवार को किया गया। आपरेशन सर्जन डा. नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया। पीएचसी के चिकित्सक डा. विनोद प्रसाद शर्मा ने सहयोग किया। सबों को एक-एक सप्ताह की मुफ्त दवा दी गई।
वादों का निपटारा
दाउदनगर (औरंगाबाद) : महावर ग्राम कचहरी में कई वादों का निपटारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता कई विवाद को सुलझा गया। उपसरपंच दीनानाथ सिंह, पंच गुड़िया देवी, न्याय सचिव मनोरमा कुमारी मौजूद थे।
पुलिस अभियान दो गिरफ्तार
गोह (औरंगाबाद) : गोह एवं देवकुंड थाना पुलिस ने समकालीन अभियान में दो को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गोह थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि बेरका गांव के गया दास एवं देवकुंड थाना के थानाध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार वारंटी देवकुंड के सतीश भूषण उर्फ गप्पू को जेल भेजा गया है।