कलश यात्रा के साथ नवरात्र प्रारंभ
औरंगाबाद। मंगलवार को शहर से लेकर गाव तक जय माता दी का जयकारा गुंजा। तमाम दुर्गा पुजा समि
औरंगाबाद। मंगलवार को शहर से लेकर गाव तक जय माता दी का जयकारा गुंजा। तमाम दुर्गा पुजा समितियों ने सोन और तालाब से कलश में जल भरकर अपने नियत स्थान पर उसकी स्थापना की। मौलाबाग सूर्य मंदिर स्थित न्यू छात्र यूथ क्लब ने जलभरी सोन से किया। अध्यक्ष गुड्डू कुमार निराला, उपाध्यक्ष चंदन कुमार, सुशात, संजीत, कंचन, दीपक, आदित्य कुमार जैकी सहित तमाम श्रद्धालु शामिल हुए। पंडाल खूबसूरत बनाया जा रहा है। शमशेरनगर बाजार में श्री दुर्गा नाट्य क्लब संगम द्वारा प्रतिमा स्थापित की जा रही है। अध्यक्ष अरविंद लाल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार सौंडिक, कमलेश प्रसाद, शिवंशकर कुमार, राकेश, नवरतन कुमार, रवि, मो.सलाहुद्दीन खान शामिल हुए। सोन तट से जल कलश लाया गया। बड़का बिगहा (मखलपुर) में नवयुवक संघ ने प्रतिमा स्थापना के लिए कलश स्थापित किया। अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव विनोद सिंह, अजीत कुमार एवं राम एकबाल दूबे ने बताया कि सोन से जल भर कर कलश यात्रा की गयी। रौनियार वैश्य समाज का कलश यात्रा चावल बाजार स्थित पूजा स्थल से निकली। अध्यक्ष बलिराम प्रसाद गुप्ता, संजय प्रसाद, आलोक कुमार टंडन, दीपक कुमार गुप्ता, धीरज कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुराना शहर वार्ड संख्या-05 स्थित शिव मंदिर की जलभरी यात्रा में वीरेंद्र तिवारी, सुनील सिंह, बिनोद सिंह, प्रभात उर्फ छोटू प्रमुख रूप से शामिल रहें।