सुबह होते ही शहर में जाम
औरंगाबाद। शहर में जाम की समस्या गंभीर है। सुबह होते ही जाम लग जाती है। नागरिकों का पै
औरंगाबाद। शहर में जाम की समस्या गंभीर है। सुबह होते ही जाम लग जाती है। नागरिकों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। सब्जी बाजार से जामा मस्जिद तक जाम की समस्या गंभीर है। यहां से गुजरना आमजन का मुश्किल है। यह समस्या लाइलाज बन चुकी है। जाम का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुरानी जीटी रोड से यह दायरा सराय रोड, नावाडीह, महाराजगंज एवं शाहपुर रोड पहुंच गया है। कचहरी के पास जाम की समस्या गंभीर रहती है। सुबह होते ही सड़क किनारे दुकानें सज जाती है। यही हाल सब्जी बाजार के पास रहता है। नागरिक पंकज वर्मा, सुशील कुमार ¨रकू एवं कृष्णा कुमार ¨पटू की माने तो जाम के नगर परिषद एवं अधिकारी कभी सक्रिय नहीं रहे। सड़क से कुछ दिन के लिए अतिक्रमण हटाया जाता है और स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। सब्जी बाजार के पास सड़क वाहन खड़ा होने से जाम की समस्या गंभीर होती है।सराय रोड से अतिक्रमण हटाना जरूरी है परंतु किसी का ध्यान नहीं है। यहां सड़क के दोनों किनारे दुकानें सजती है। यहीं नावाडीह रोड की है। महावीर मंदिर के पास जाम गंभीर समस्या है। यातायात नियंत्रण को नावाडीह मोड़, रमेश चौक एवं धर्मशाला चौक पर पुलिस तैनात किए गए हैं परंतु मूकदर्शक बने रहते हैं। ट्रैफिक कंट्रोल में इनकी कोई रुचि नहीं रहती।
15 मिनट में तय होती है 600 मीटर की दूरी
रमेश चौक से नगर थाना की दूरी मात्र 600 मीटर है परंतु नागरिकों को यह दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट का समय लगता है। सब्जी बाजार से धर्मशाला चौक तक की जाम की समस्या गंभीर है। नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने बताया कि शहर में नियमित लग रही जाम पर पुलिस
की नजर है। इस समस्या से निजात को रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से सुझाव मांगा है।
शहर में जाम की समस्या गंभीर है। सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नागरिकों को बेहतर सुविधा देना जिला प्रशासन का दायित्व है। आमजन को इस समस्या के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
सुरेंद्र प्रसाद, एसडीओ, औरंगाबाद।