अधिकारियों ने की वाहन जब्ती की समीक्षा
औरंगाबाद। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को डीटीओ रवींद्र गुप्ता एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकार
By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 06:25 PM (IST)
औरंगाबाद। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को डीटीओ रवींद्र गुप्ता एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने वाहन जब्ती की समीक्षा की। बीडीओ ने जानकारी ली की अभी तक कितने वाहन पकड़े गए है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 300 वाहन उपलब्ध है। डीटीओ ने कहा कि चुनाव में जितने वाहन की जरुरत होगी उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर वाहन कर्मी के साथ टैग किया जाए, ताकि मतदान केंद्रों पर समय से मतदानकर्मी पहुंचे। बीडीओ ने कहा कि मतदान हर हालत में स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण कराया जाएगा। असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें