अग्निपीड़ितों को मिली राहत सामग्री
प्रखंड के करसावां पंचायत के तकीपुर में आग से पीड़ित परिवार के घर पहुंच ।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 05:17 PM (IST)
औरंगाबाद। प्रखंड के करसावां पंचायत के तकीपुर में आग से पीड़ित परिवार के घर पहुंच रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मनोज कुमार ¨सह एवं स्वराज पार्टी के अध्यक्ष सोमप्रकाश ¨सह ने राहत सामग्री का वितरण किया। रेडक्रॉस के द्वारा बर्तन, कपड़ा एवं अन्य सामान बरामद किया है। सचिव ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा में सदैव तत्पर रहता है। सदस्य घर पहुंच गरीबों को मदद करते हैं। अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान में रहने को विवश है। स्वराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण ¨सह, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवपूजन राम, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ¨वदेश्वरी यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें