पड़रिया में रात बिताएंगे पूर्व मंत्री
देव (औरंगाबाद) : भाजपा नेता पूर्व मंत्री रामाधार सिंह देव के उपप्रमुख मनोज कुमार सिंह की ह
By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 08:26 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 08:26 PM (IST)
देव (औरंगाबाद) : भाजपा नेता पूर्व मंत्री रामाधार सिंह देव के उपप्रमुख मनोज कुमार सिंह की हत्या से आहत हैं। गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ पड़रिया पहुंचे श्री सिंह ने गांव में ही यह घोषणा की। कहा कि जब तक पड़रिया में पुलिस पिकेट स्थापित नहीं होगा मैं पड़रिया के ग्रामीणों के साथ रहूंगा। यहीं रात बिताएंगे। मनोज की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। यहां मोदीजी की उपस्थिति में शोकसभा आयोजित की गई। नेताओं ने ग्रामीणों के साथ दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया। सभी ने कहा कि मनोज भाजपा का कार्यकर्ता था पार्टी के प्रति समर्पित रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें