Move to Jagran APP

मुखिया संघ जिलाध्यक्ष बने उमेश

गौतमबुद्ध नगर भवन हसपुरा में शुक्रवार को जिला मुखिया संघ का अधिवेशन सह संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)
मुखिया संघ जिलाध्यक्ष बने उमेश
मुखिया संघ जिलाध्यक्ष बने उमेश

औरंगाबाद। गौतमबुद्ध नगर भवन हसपुरा में शुक्रवार को जिला मुखिया संघ का अधिवेशन सह संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सर्वसम्मति से हक के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित मुखिया ने एकजुटता पर बल दिया । स्वागत चंद्रशेखर ¨सह, संतोष शर्मा, नागेंद्र कुमार राजकुमार एवं मालती देवी ने किया। सर्वसम्मति से हसपुरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष उमेश्वरी प्रसाद ¨सह उर्फ उमेश ¨सह को संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांवों के विकास हेतु सत्ता का विकेंद्रीकरण किया गया था। इसकी बात सरकार करती है पर दुर्भाग्य है कि ग्रामसभा के अधिकारों को अपहरण किया जा रहा है। कई अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। पंचायतो हेतु 14वीं एवं पंचम वित्त आयोग की राशि में कटौती की जा रही है। बापू का सपना इस रास्ते से साकार नहीं हो सकती। नाली गली योजना हेतु कमिटी का सलेक्शन उचित नहीं है। प्रखंड अध्यक्षों में कौशल कुमार मेहता, विकास यादव, रवींद्र यादव, शंभू कुमार भारती, रूपा पासवान, मनीष कुमार, रामजीवन पासवान ने समस्याओं को प्रदेश स्तर ले जाने की बात कही। सुरेश प्रजापति, संजु कुमारी, राधेश्याम प्रसाद, अबरार अहमद, सत्येंद्र पासवान, रीता देवी उपास्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.