महिलाओं ने की लाखों की ठगी
औरंगाबाद। महिलाओं ने की लाखों की ठगी दाउदनगर (औरंगाबाद) : अंछा में कुछ महिलाओं ने सो
औरंगाबाद। अंछा में कुछ महिलाओं ने सोने-चांदी के जेवरातों के बहाने महिलाओं से लाखों की ठगी कर ली। ग्रामीण रवींद्र कुमार उर्फ बाबू ने बताया कि ठग महिलाएं गाव की घरेलू महिलाओं से सोने-चांदी के जेवरात मागे। कहा कि इन गहनों के चित्र विदेश भेजने हैं। इसके बदले एक हजार रुपये मिलेंगे। महिलाओं ने पहले चादी के गहने दिए जिसके बदले 1000 रुपये दिए। दूसरे दिन सोने के गहने मिले तो ठग महिलाएं गहने ले कर चली गई।
सड़क दुर्घटना में घायल
दाउदनगर (औरंगाबाद) : शहर में छत्तर दरवाजा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से चौरम निवासी सोनू कुमार घायल हो गया। गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार करने के बाद पीएचसी ने रेफर कर दिया। वह यहा पढ़ने आता है।
घायल की मौत
दाउदनगर (औरंगाबाद) : सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल जगदीश दास (50 वर्ष) की मौत हो गई। वह बुधवार को दाउदनगर-गया रोड में बुधन बिगहा गाव के समीप बाइक के धक्के से घायल हो गए थे। वे अरवल जिला के कोनी गाव के निवासी हैं। वे पैदल अपनी पुत्री के साथ बैंक में काम निपटाने के बाद लाला अमौना अपने समधी लक्ष्मण दास के घर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान यह घटना घटी थी। ग्रामीण उसे पीएचसी ले गए, जहा प्राथमिक उपचार करने के बाद गया मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। गया जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।