अपराधियों को संरक्षण दे रही सरकार : लोजपा
औरंगाबाद। गया जिले के डुमरिया प्रखंड के लोजपा अध्यक्ष सुदेश पासवान की हत्या से पार्टी नेता आ
By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 08:27 PM (IST)
औरंगाबाद। गया जिले के डुमरिया प्रखंड के लोजपा अध्यक्ष सुदेश पासवान की हत्या से पार्टी नेता आक्रोशित हैं। रफीगंज से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े प्रमोद सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अनुप ठाकुर, सुधीर शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है। जबसे राज्य में राजद-जदयू-कांग्रेस की सरकार बनी है अपराध बढ़ता जा रहा है। अपराधियों को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है। प्रमोद ने कहा कि प्रतिदिन हत्या, लूट एवं डकैती की घटना घट रही है। नक्सली तांडव मचाए हुए हैं। कानून का राज्य समाप्त हो गया है। औरंगाबाद में भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह की हत्या इसका उदाहरण है। सरकार आमजन को सुरक्षा देने में नाकाम रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें