पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़
बिहार-झारखंड के बार्डर पर स्थित शिकारपुर डुंगरहिया पहाड़ पर गुरुवार को दिनद।
औरंगाबाद। बिहार-झारखंड के बार्डर पर स्थित शिकारपुर डुंगरहिया पहाड़ पर गुरुवार को दिनदहाड़े पुलिस एवं भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। दिन के उजाले में गोलीबारी हुई। एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि नक्सलियों के ठीकाने से 5 केन बम, 3 राइफल एवं दिनचर्या के अन्य सामान बरामद किया गया है। पहाड़ पर ही केन बम को पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया। एसपी ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है। मुठभेड़ में पुलिस पांच चक्र एवं नक्सलियों ने दो चक्र गोली चलायी। एसपी ने बताया कि जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना पर एएसपी अभियान राजेश भारती के नेतृत्व में जिला पुलिस के साथ एसएसबी एवं सीआरपीएफ जवानों को पहाड़ पर भेजा गया। जवान जैसे ही जंगल में घुसे कि नक्सली पुलिस को देख भागने लगे। नक्सलियों को निशाना बनाते हुए जवानों ने फायरिंग की। एसपी के अनुसार नक्सली फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग निकले। एसपी स्वयं जंगल में पुलिसकर्मियों के साथ कैंप किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी में बिहार के साथ झारखंड पुलिस भी लगी है। मुठभेड़ का इलाका झारखंड में पड़ता है।