जमीन विवाद में मारपीट
पौथू थाना के कर्मापांडेय गांव में जमीन विवाद में मारपीट की घटना हुई।
(औरंगाबाद) : पौथू थाना के कर्मापांडेय गांव में जमीन विवाद में मारपीट की घटना हुई। मारपीट में बालरूप यादव घायल हो गए। इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में किया गया। घायल के बयान पर गांव के ही पन्नालाल यादव, मनोरमा देवी एव योगेंद्र यादव के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
वारंटी गिरफ्तार
रफीगंज (औरंगाबाद) : कासमा थाना पुलिस ने दुगुल गांव निवासी तुलसी भुईयां को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तुलसी के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था।
ट्रेन में लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार
रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थाना पुलिस ने बगड़ा बंचर गांव निवासी मोती पासवान को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गया, मुगलसराय रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का नामजद आरोपित है। यह काफी दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी को रेल पुलिस सोननगर को सौंप दिया गया है।