परिभ्रमण से होता है बौद्धिक विकास
औरंगाबाद । उच्च विद्यालय महराजगंज के छात्र, छात्रा एवं शिक्षक शुक्रवार को परिभ्रमण पर बोधगया के
औरंगाबाद । उच्च विद्यालय महराजगंज के छात्र, छात्रा एवं शिक्षक शुक्रवार को परिभ्रमण पर बोधगया के लिए रवाना हुए। प्रधानाध्यापक राजमोहन सिंह ने परिभ्रमण दल को रवाना किया। कहा कि परिभ्रमण से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। इतिहास को जानने समझने की करीब से जानकारी मिलती है। बोधगया महात्मा बुद्ध की ज्ञान स्थली है और यहा बोधि वृक्ष तले उन्हें परम तत्व का ज्ञान मिला था। बुद्ध के उस ज्ञान का दुनिया में चर्चा है। बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही अपने प्राचीन धरोहरों से संबंधित ज्ञान होना आवश्यक है। बच्चों से कहा कि बोधगया एवं गया कई धर्म प्रवर्तकों की ज्ञान स्थली रहा है। हिंदू धर्म के प्रमुख देवता विष्णु के चरण भूमि पर पड़े हैं जिस कारण इसकी दुनिया भर के हिंदुओं का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल के रुप में प्रसिद्धि मिली है। परिभ्रमण दल में शिक्षक अनुज कुमार, तरूण कुमार शामिल थे।