चरण सिंह की मनी पुण्यतिथि
औरंगाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सिंचाई विभाग के आइबी में रि
By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 06:57 PM (IST)
औरंगाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सिंचाई विभाग के आइबी में रविवार को मनायी गयी। अध्यक्षता विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने की। इनके साथ अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उन्हें गरीबों एवं पिछड़ों की आवाज बताया। उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि वे किसानों एवं गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी। संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें