वृक्षारोपण से मुखिया ने किया कार्यारंभ
दाउदनगर (औरंगाबाद) : महावर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार वर्मा ने वृक्षारोपण कर अपने कार्यक
By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 06:19 PM (IST)
दाउदनगर (औरंगाबाद) : महावर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार वर्मा ने वृक्षारोपण कर अपने कार्यकाल का शुभारंभ किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर वृक्षारोपण किया। सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण के बाद पंचायत पहुंचे तो ऐसा किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हर आदमी के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए हर एक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। रामवसी पाठक, रंधीर पाठक, नवीन कुमार, देवनंदन सिंह, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, निर्दोष राम एवं सिद्धेश्वर सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें