औरंगाबाद के लिए यादगार होगा 2016
औरंगाबाद । नए वर्ष की स्वागत की तैयारी में सभी लगे हैं। पिकनिक स्पाट पर सुबह से ही भीड़
औरंगाबाद । नए वर्ष की स्वागत की तैयारी में सभी लगे हैं। पिकनिक स्पाट पर सुबह से ही भीड़ रहेगी। पवई एवं उमगा पहाड़ युवाओं का पसंदीदा जगह है। 2016 औरंगाबाद के लिए कैसा रहेगा इस पर कुछ प्रतिनिधियों से सवाल किया तो रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि तरक्की को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार देश के फलक पर छा जाएगा। राज्य में सुशासन की सरकार है और विकास रफ्तार पकड़ रहा है। गोह विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि 2016 भाजपा का होगा। विकास के मामले में गोह विधानसभा क्षेत्र के गांव आगे बढ़ेगा। विकास का खाका तैयार हो चुका है। जनता को भाजपा से ही उम्मीदें हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह एवं युवा नेता अरविंद कुमार ने कहा कि 2016 भारत का होगा। विश्व क्षितिज पर भाजपा का सम्मान बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। देश विकास के पथ पर अग्रसर है।