सिंघल के अस्थि कलश का विसर्जन
औरंगाबाद। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के सत्येंद्र नगर से अशोक सिं
औरंगाबाद। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के सत्येंद्र नगर से अशोक सिंघल का अस्थि कलश यात्रा निकाली। दुर्गा मंदिर से निकली कलश यात्रा शहर भ्रमण करते हुए पुनपुन नदी पहुंची। विहिप के अध्यक्ष अंबिका सिंह चौहान, अवधेश सिंह कालीकिंकर, डा. संत प्रसाद, सुनिल सिंह के नेतृत्व में दयालपुर गांव के पास पुनपुन नदी में अस्थि कलश का विसर्जन किया गया। विहिप नेताओं ने अयोध्या में राममंदिर बनाने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काली, बजरंग दल के वीरेंद्र कुमार, हिंदू सेना के अनिल सिंह, अर्जुन चौधरी एवं सूबेदार पासवान ने कहा कि अशोक सिंघल हिंदुओं के हितचिंतक थे। वे अयोध्या में राममंदिर का निर्माण चाहते थे। वे चले गए, परंतु उनका सपना अधूरा रह गया। हम सभी उनके सपना को पूरा करेंगे। सिंघल के आदर्शो को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र सेवा की। राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।