अच्छे दिन का उदाहरण रामप्रवेश
औरंगाबाद। भाजपा ने कहा है कि अब अच्छे दिन आने लगे हैं। इसका उदाहरण है संसा का रामप्रवेश साव
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 05:27 PM (IST)
औरंगाबाद। भाजपा ने कहा है कि अब अच्छे दिन आने लगे हैं। इसका उदाहरण है संसा का रामप्रवेश साव। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्रि्वनी तिवारी ने कहा कि 20 जून को उनकी पत्नी सुदामा देवी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 330 रुपए का बीमा कराया था। 23 जून को उनकी मृत्यु हो गई थी। केंद्र की इस योजना से उन्हें दो लाख का लाभ मिला। कहा कि गरीबों के लिए यह अच्छा दिन नहीं तो और क्या है। अगर मोदी सरकार की इस योजना से वह नहीं जुड़ी होती तो उन्हें अधिकतम राज्य सरकार 20 हजार पारिवारिक लाभ के तहत देती। कहा कि भाजपा गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें