सत्ता के लिए फैलाते हैं धार्मिक उन्माद : सांसद
औरंगाबाद। पूर्णिया के जदयू सांसद संतोष कुशवाहा एवं जदयू प्रचार अभियान प्रभारी सह विधायक
औरंगाबाद। पूर्णिया के जदयू सांसद संतोष कुशवाहा एवं जदयू प्रचार अभियान प्रभारी सह विधायक सतीश कुमार ने रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के बौर, हैदरपुर, भदवा, पचरिया, चंदौली, बलिगांव एवं वार गांव का भ्रमण किया। दोनों ने कहा कि सूबे में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने महागठबंधन पर विश्वास किया एवं एनडीए को नकार दिया। प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ बेरोजगारों को प्रत्येक वर्ष रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन नहीं कर सके। देश में 68 प्रतिशत किसान हैं। उनके उत्पादों की उचित कीमत नहीं मिलता है जिसके कारण किसान बदहाल हैं। नीतीश कुमार की सरकार बनी तो समर्थन मूल्य का डेढ़ गुना उनके द्वारा उत्पादित फसलों की कीमत दिया जाएगा। झारखंड से अलग होने के बाद बिहार की हालात खराब हो गई थी जिसके कारण ही विशेष राज्य का मांग किया जा रहा था। पीएम मोदी डीएनए, शैतान, बीमारु राज्य जैसे शब्द बोलते हैं, जो शोभा नहीं देता है। उमेश प्रसाद मेहता, रविंद्र प्रसाद, पिंटू मेहता, कौशल मेहता, टुन मेहता, विजय मेहता, हरिनारायण यादव, गया यादव, देवीलाल यादव, गुरुचरण यादव, उदय प्रसाद, सुभाषचंद्र बोस, मुसाफिर यादव उपस्थित रहे। उधर जदयू प्रत्याशी अशोक ने भ्रमण के बाद कहा कि केंद्र सरकार वादों पर अमल नहीं करती है।