कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ
औरंगाबाद। कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ हो गया। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। देव
औरंगाबाद। कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ हो गया। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। देव सूर्यकुंड तालाब परिसर में जय मां दुर्गा कमिटी द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना किया गया। ओबरा प्रखंड अंतर्गत कारा गांव निवासी रामू उर्फ त्यागी बाबा ने 9 दिनों के लिए छाती पर कलश स्थापना कराया। इसके पूर्व कमिटी द्वारा कलश जलयात्रा निकाला गया। सूर्यकुंड तालाब परिसर से जल लेकर सूर्य मंदिर देव बाजार होते हुए पूजा स्थल पहुंचा। छाती पर कलश देव में आकार्षण का केंद्र बना है। जय मां दुर्गा कमिटी के अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, सचिव अमोद कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद, डा. रामरतन सिंह, शंभूशरण खत्री ने बताया कि 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा का अनुष्ठान किया जा रहा है। कमिटी द्वारा दशमी तिथि को रावण का भव्य पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया है। लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बाल मंडली समाजसेवी संस्था दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापित कराया गया। नवयुवक क्लब बरई बिगहा ने दुर्गा मंदिर किला के पास एवं अन्य गांवों में ग्रामीणों द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना किया गया।