रोजगार की जगह हाथों में बंदूक : पप्पू
औरंगाबाद। औरंगाबाद के गांधी मैदान में मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सांसद पप्पू
औरंगाबाद। औरंगाबाद के गांधी मैदान में मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सांसद पप्पू यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। लालू नीतीश पर जमकर हमला बोला। कहा कि गरीबों की वोट पर राजनीति की पर आज तक गरीबों का उत्थान नहीं हुआ। हम गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। सांसद ने कहा कि मगध की धरती दुनिया को रास्ता दिखाया है। यहां की धरती पर हरियाली होनी चाहिए थी पर रक्तरंजीत है। रोजगार के बजाय नौजवानों के हाथ में बंदूक है। नक्सलियों को ललकारते हुए कहा कि गरीबों को क्यों परेशान करते हो। दलालों को पिटने का आह्वान किया। कहा कि लालू और नीतीश ने नक्सलियों का साथ दिया है। कहा कि दोनों थेथरालाजी कालेज के प्राचार्य हैं। दोनों बिहार की सत्ता पर 25 वर्षो तक राज किया परंतु दोनो राज्य के लिए कुछ नहीं किया। फिर भी जनता से वोट मांग रहे हैं। सांसद ने मंच से कई नेताओं को ललकारते हुए उन पर हमला बोला। कहा कि जो चुनाव लड़ रहे हैं कहां से इतना पैसा लाया। क्या उनके पास पैसा उनके बाप दादा अथवा नाना नानी ने दिया है। कहा कि शराब माफिया चुनाव लड़ रहा है। पीएम मोदी पर भी हमला बोला। सांसद ने सभा में अपना घोषणापत्र को बताया। अपने दल के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। मो. नुरमोहम्मद मदानी ने संबोधित किया। उधर कुटुंबा विधानसभा के टंडवा खेल मैदान में सभा को संबोधन कर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह सासद पप्पु यादव ने लालू-नीतीश समेत मोदी पर जमकर निशाना साधा। नीतीश और लालू को गरीबों का दुश्मन बताया। 1 करोड़ 21 लाख छात्र प्राथमिक स्कूल में नामांकन करा पढ़ते हैं। मात्र 6 लाख 64 हजार बीए एवं 3 लाख 63 हजार विद्यार्थी ही एमए तक पढ़ाई कर पाते है। गर्भवती मा को पौष्टिक आहार नही मिल पाता है। हाजी नूर मोहम्मद मेदिनी ने संबोधित किया। प्रत्याशी सुदेश्वर कुमार ने कहा कि आप एक बार मुझे प्यार दें, हम आपका सेवा करेंगे।