सरकार बनी तो पौथू होगा प्रखंड : सुमो
औरंगाबाद । रफीगंज प्रखंड के उच्च विद्यालय पौथू खेल मैदान में सोमवार शाम उपमुख्यमंत्री सुशील
औरंगाबाद । रफीगंज प्रखंड के उच्च विद्यालय पौथू खेल मैदान में सोमवार शाम उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो पौथू प्रखंड बनेगा। वैसे भी इसे प्रखंड बनाने की अनुशंसा हमने कर दी है। कहा कि यह चुनाव 5 वर्षो के लिए फैसला तय करेगी। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा को वोट देने की अपील की। देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं लालू यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि दोनों भ्रष्टाचार एवं जंगलराज में लिप्त हैं। स्वार्थ की राजनीति करते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार का विकास एनडीए के नेतृत्व में ही संभव है। विकास के लिए पीएम ने पैकेज दिया है। अध्यक्षता उदय शर्मा एवं संचालन रविंद्र सिंह ने की। भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता, सोनू शर्मा, नागेंद्र गुप्ता, काजू गुप्ता उपस्थित थे।