नफरत की राजनीति करती है भाजपा : बरार
औरंगाबाद । जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है नेताओं का आगमन बढ़ते जा रहा है। स
औरंगाबाद । जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है नेताओं का आगमन बढ़ते जा रहा है। सोमवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा बरार एवं झारखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर के पक्ष में रोड शो किया। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नीतियों से अवगत कराया। कहा कि बिहार का विकास नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव है। महागठबंधन ने नीतीश को अपना नेता माना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को बरगला रहे हैं। अच्छे दिन का सपना दिखा लोकसभा में वोट लिया, परंतु 15 माह बीत गए अच्छे दिन नहीं आए। भाजपा देश में नफरत फैला सत्ता में रहना चाहती है। दादरी की घटना इसका उदाहरण है। कांग्रेस धर्म एवं जाति की राजनीति पर विश्वास नहीं करती। झारखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह, औरंगाबाद प्रभारी शाहनवाज चौधरी, बलविंद्र सिंह सिंधु, दीपक मिश्रा, मनीष ठाकुर, मो. एहसान खान, युसूफ आजाद अंसारी, मीडिया प्रभारी मो. शहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान उपस्थित रहे।