कालेज में तुलसी जयंती समारोह
औरंगाबाद । ओबरा बेल रोड स्थित संजय सिंह यादव कालेज में शनिवार को तुलसीदास की जयंती मनाई
By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 04:57 PM (IST)
औरंगाबाद । ओबरा बेल रोड स्थित संजय सिंह यादव कालेज में शनिवार को तुलसीदास की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता कालेज निदेशक संजय सिंह यादव ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सभी ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अध्यक्ष ने कहा कि तुलसीदास भगवान राम का चरित्र चित्रण करने के कारण महान हुए। वे रामचरित मानस की रचना की। निदेशक ने तुलसीदास के जीवनी पर चर्चा की। संचालन प्रो.अवधेश सिंह यादव ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें