राज्य में बढ़ा है अपराध : रालोसपा
औरंगाबाद। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सरफराज खां की अध्यक्षता में डा. नुरुल इस्
औरंगाबाद। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सरफराज खां की अध्यक्षता में डा. नुरुल इस्लाम के आवास पर रफीगंज विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को बैठक की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती एवं विकास पर जोर दिया। नीतीश सरकार के महागठबंधन को झूठा बताया। कहा कि इसी को पर्दाफाश करने हेतु विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की जा रही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि लालू नीतीश के अनैतिक गठबंधन के बाद हत्या, बलात्कार, लूट, अपहरण, भ्रष्टाचार फिर से चरम सीमा पर आ गया है। इनके गठबंधन से राज्य में फिर से जंगलराज की वापसी हो चुकी है। लालू के खिलाफ लड़ने वाले नीतीश कुमार सुशासन की बात कर रहे हैं जो राज्य की जनता को धोखा देना है। हमारी पार्टी भयमुक्त, शोषणमुक्त, समता मूलक आदर्श शिक्षा युक्त विकसित बिहार का संकल्प बनाने हेतु संकल्प लिया है। 2 अगस्त सम्मेलन होगा। बताया कि पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में 125 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन कराई जा रही है। बैठक में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजाद एवं गुरदासपुर में आतंकी हमले में शहीद एसपी बलजीत सिंह के सम्मान में शोकसभा की गई। प्रदेश सचिव राजीव कुमार उर्फ बबलू, प्रदेश संगठन सचिव कामता प्रसाद, मो. शादिक खान, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष विद्याभूषण कुमार, रामानंद सिंह, धनंजय मेहता, रवि मलहोत्रा उपस्थित थे।