आज से प्रारंभ होगा पैक्स अध्यक्षों का संघर्ष
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : किसानों के हित में आज गुरुवार से पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष आं
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :
किसानों के हित में आज गुरुवार से पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष आंदोलन शुरू करेंगे। आंदोलन को लेकर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं अन्य लगातार बैठक रहे हैं। मंगलवार को ओबरा व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में अध्यक्ष कृष्णाकांत शर्मा की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। सभी ने कहा कि किसानों को धान का पैसा नहीं मिला है जिस कारण परेशानी बढ़ी है। पैसा के लिए प्रतिदिन किसान दरवाजे पर खड़े रहते हैं। चेयरमैन संजय ने कहा कि व्यापार मंडल एवं पैक्स द्वारा खरीदे गए धान को राज्य खाद्य निगम स्वीकार नहीं कर रहा है। एसएफसी के विरोध में ही 28 एवं 29 मई को औरंगाबाद समाहरणालय के पास धरना दिया जाएगा। धरना पर जिले भर के पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे। किसानों से भी धरना में भाग लेने का आह्वान किया गया है। पूर्व चेयरमैन जगनारायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, बारुण पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राजीव कुमार दूबे, ओबरा पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सोनहुली के बेचु सिंह, मलवां के उपेंद्र सिंह, कंचनपुर के रामप्रवेश सिंह, सरसौली के धर्मेद्र कुमार, करसावां के बिंदा सिंह, बेल को बोस कुमार उपस्थित थे।