किसानों का हो पैसा भुगतान : अध्यक्ष
संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) : धान के पैसे के भुगतान को लेकर कोआपरेटिव बैंक हसपुरा में मंगलवार को
संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) : धान के पैसे के भुगतान को लेकर कोआपरेटिव बैंक हसपुरा में मंगलवार को पैक्स अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संजय कुमार ने की। सभी ने इसके लिए राज्य सरकार का विरोध जताया। कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। किसानों से खरीदे धान के पैसे अभी तक विभाग द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। इससे किसानों एवं पैक्स अध्यक्षों को परेशानी हो रही है। अध्यक्ष को किसानों को बातें सुननी पड़ रही है। डिंडिर पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा ने कहा कि पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा किसानों से खरीद की गई धान को एसएफसी स्वीकार नहीं कर रही है। समस्याओं के विरोध में जिला मुख्यालय में 28 एवं 29 को आयोजन धरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा दिए धान का पैसा शीघ्र भुगतान किया जाए। पैक्स व व्यापार मंडलों से किसानों से लिए गए धान एसएफसी द्वारा लिए जाने पर बल दिया गया। जिला कोआपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष जगनारायण सिंह, सचिन कुमार, अशोक सिंह, सुरेश सिंह, विनित शर्मा, उपेंद्र सिंह, निर्भय कुमार, अवधेश सिंह, राजकुमार सिंह उपस्थित थे।