निष्क्रियता के बाद अतिसक्रियता की कहानी
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने शहर में ब्लैक संडे बवाल
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने शहर में ब्लैक संडे बवाल पर कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण घटना घटी। इस घटना की कहानी पुलिस की निष्क्रियता एवं अतिसक्रियता से जुड़ा है। रविवार को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह दो लोगों की व्यवसायिक झगड़ा था जो प्रशासन की निष्क्रियता के कारण साप्रदायिक विवाद का रूप ले लिया। उन्होंने कहा कि पहले प्रशासन ने कोई कार्रवाई की न हीं यह अंदाज लगा सका मामला इस स्तर तक पहुंचेगा। घटना के बाद पुलिस ने निर्दोष लोगों को जेल भेजकर कहानी का इतिश्री कर दिया। सुधीर ने कहा कि जो लोग इस घटना में अभियुक्त बने हैं उनका इस कांड से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने जिसे चाहा फंसा दिया। मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि न्याय मिल सके। ऐसे लोग बिना मतलब लंबी कानूनी प्रक्रिया झेलने को विवश होते हैं। कहा कि गत नवंबर के विवाद में भी ऐसा ही किया गया था। तब भी निर्दोष लोगों को फंसाया गया। कहा कि किसी भी कीमत पर निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए। दोषी को कोई संरक्षण नहीं देगा। घटना की भर्त्सना की और कहा कि शहर ऐसे शरारती तत्वों को संरक्षण नहीं दे जो इस तरह के विवाद को जन्म देते हैं। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्रि्वनी तिवारी एवं विवेकानंद मिश्रा उपस्थित रहे।