राजद ने विप चुनाव का बिगुल फूंका
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी ते
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने बैठक की थी। शुक्रवार को अमित होटल सभागार में राजद एवं जदयू नेताओं ने बैठक की। सर्वसम्मत प्रस्ताव के द्वारा गठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने का निर्णय लिया। कहा कि भाजपा को चुनाव में हराना लक्ष्य है। राजद नेता विनय प्रसाद ने सभी से सहयोग मांगा। कहा कि कार्यकर्ता की बदौलत हम जीतते हारते हैं। सभी के सहयोग से ही चुनाव परिणाम गठबंधन के पक्ष में आएगा। जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, वृजमोहन मेहता, पंचायत प्रतिनिधि दिलीप कुमार, मुखिया क्रेश पासवान, विजय पासवान, विजय कुमार सिंह, जयगोविंद सिंह, रिंकू सिंह, विजय प्रताप सिंह, रामप्रवेश यादव, नंद किशोर राम, ज्ञांति देवी, मनोज कुमार सिंह, सुनील सिंह उपस्थित रहे। ओबरा के पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।