देव में नक्सलियों ने लगाया केन बम
संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) : देव में सक्रिय भाकपा माओवादी नक्सलियों ने शुक्रवार रात्रि देव कंचनप
संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) :
देव में सक्रिय भाकपा माओवादी नक्सलियों ने शुक्रवार रात्रि देव कंचनपुर मुख्य पथ बासन बिगहा कुटिया बाजार के पास पुलिया में केन बम लगा दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पुल में लगे बम को देखा। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी अभियान राजेश भारती, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट टीएन सिंह, देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पहुंचे और सड़क पर आवागमन को बंद कर दिया। डेहरी से बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ता ने बम को निष्क्रिय किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार माओवादियों ने बिहार झारखंड बंदी को सफल बनाने एवं ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए बम को लगाया था। उनका मकसद पुलिस वाहन को उड़ाने की थी जिसमें वे कामयाब नहीं हो सके। एएसपी अभियान ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।