नहरों की बदहाल स्थिति सरकार की विफलता
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) : सांसद सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को पूर्वी सोन उच्च स्तरीय नहर का
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) :
सांसद सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को पूर्वी सोन उच्च स्तरीय नहर का निरीक्षण किया। दुल्ला बिगहा पहुंचे सांसद का एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को कई निर्देश दिया। कहा कि नहर की बदहाल स्थिति सरकार की विफलता है। मुख्य नहर के अलावा सभी शाखाओं की स्थिति जर्जर हो गई है। नहर की स्थिति से किसानों को अवगत कराने के लिए विभागीय पदाधिकारियों साथ निरीक्षण किया जा रहा है। किसान पटवन के लिए पानी की मांग जनप्रतिनिधियों से करते हैं लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण नहर के अंतिम छोर तक सिंचाई उपलब्ध नहीं होती है। कहा कि एक माह के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं की गई तो 8 मई के बाद आंदोलन किया जाएगा। सांसद ने दुल्ला बिगहा से निरीक्षण करते भरथौली पहुंचे। पेमा स्थित सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। जिला पार्षद प्रफुल्ल कुमार सिंह, सुनिल कुमार सिंह, मुखिया मनीष कुमार, विनय सिंह, सुनिल शर्मा, अशोक सिंह, राजू कुमार विद्यार्थी, विपिन शर्मा, उमेश पासवान, रामबचन सिंह, संजय शर्मा, अमरेंद्र कुमार सिंह, रंधीर पासवान, यदुनंदन पासवान, संजय सिंह साथ रहे।