डोली धरती तो काप गई रुह
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : शनिवार दोपहर दो चरण में जिस तेज गति से धरती डोली उसने आदमी को अंद
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : शनिवार दोपहर दो चरण में जिस तेज गति से धरती डोली उसने आदमी को अंदर तक हिला दिया। अनिष्ट की आशका ने रुह को कंपा दिया। लगातार झटके महसूस किए गए। वार्ड नंबर तीन की पार्षद अनसुइया देवी के प्रतिनिधि चिंटू मिश्रा ने बताया कि अंबेदकर नगर में सुरेश राम का मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया। पिराहीबाग में फजल कुरैशी के मकान की दीवार में दरार आ गया। दोनों जगहों पर जाकर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। यह संयोग ही था कि सुरेश राम के घर में कोई सदस्य नहीं था, अन्यथा जिस तेज गति से घर गिरा उसमें बचने का अवसर कम ही मिल पाता। पुरानी शहर में ज्वाला मिश्रा, स्व. सुधाकर मिश्रा के घर की छत और दीवार में दरार पड़ गया है। लोग अनिष्ट की आशका से घर, दुकान, बैंक छोड़कर सडक पर आ गये। संजीवनी अल्ट्रासाउंड के पास नाली में जमा पानी हिलोरा ले रहा था। करीब तीन-चार मिनट तक पानी तेज गति से हिलता रहा। मकानों के गिरने का डर सताने लगा। पुरानी शहर, बेलाढ़ी, संसा समेत तमाम गावों में जबरदस्त झटके महसूस किए गए।