Move to Jagran APP

युवा होते हैं देश के भविष्य : बीडीओ

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : प्राथमिक विद्यालय परसावां में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र का पड़ो

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:47 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:47 AM (IST)
युवा होते हैं देश के भविष्य : बीडीओ

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) :

loksabha election banner

प्राथमिक विद्यालय परसावां में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र का पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा गांवों में विकासात्मक सोच के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई है। बिहार के युवाओं केा संगठित करने में इस संस्था की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा देश के भविष्य होते हैं। वे सही मार्ग पर चलें तो देश एवं प्रदेश तरक्की करेगा। निर्मल भारत अभियान, जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सासद ग्राम योजना कार्यक्रम तथा श्रमदान विषय पर चर्चा की। नेहरू युवा केंद्र के रितेश कुमार, आमोद कुमार, रीना कुमारी, मुखिया सुरेश पासवान, पूर्व मुखिया सह मंच संचालक शिवदेव पाण्डेय भाजपा के अशोक सिंह, प्रो. जयराम सिंह हीरा सिंह, गोपाल राम, किशुनाथ सिंह, एवं विद्यालय प्रधानाध्यापिका नीरकमल कुमारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.