कुटुंबा में युवक की गोली मार हत्या
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : कुटुंबा थाना के बतसपुर गांव से उत्तर गंगा मांझी नहर फाल के पास मंग
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) :
कुटुंबा थाना के बतसपुर गांव से उत्तर गंगा मांझी नहर फाल के पास मंगलवार की शाम युवक अरुण कुमार सिंह (25 वर्ष) की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी है। मृतक बतसपुर गांव निवासी कामेश्वरी सिंह का पुत्र बताया जाता है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक शाम को नहर फाल के तरफ गया था कि उसे गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण जब फाल के पास पहुंचे तो वहां युवक का शव पड़ा देखा। थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। युवक की हत्या किसने एवं क्यों कि गई है इसकी जानकारी घटनास्थल पर जाने के बाद ही प्राप्त होगा। युवक की हत्या से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।